चेकिंग अभियान में 17 वाहनों का किया चालान

Spread the love

 

रुद्रप्रयाग। पुलिस एवं परिवहन विभाग ने जवाड़ी बाईपास पास पर संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। जिसमें यातायात नियमों का पालन न करने पर कुल 17 वाहनों का चालान किए गए। साथ ही यातायात नियमों का पालन किए जाने के प्रति जागरूक भी किया गया। शुक्रवार को रुद्रप्रयाग यातायात पुलिस और परिवहन विभाग के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान यातायात नियमों का पालन किए जाने की अपील करने के साथ ही चालानात्मक कार्रवाई भी की गई। यातायात पुलिस के स्तर से कुल 12 तथा परिवहन विभाग के स्तर से 5 चालान किए गए। इस दौरान टीम ने बताया कि समय-समय पर इस प्रकार के चेकिंग अभियान चलाए जाते हैं। ताकि भविष्य में होने वाली दुर्घटनाओं को कम किया जा सके। उन्होंने वाहन चालकों से अपने परिवार की खातिर यातायात नियमों पालन करने की अपील की। इस संयुक्त चेकिंग अभियान में टीटीओ सुन्दर लाल पाण्डे तथा निरीक्षक यातायात श्याम लाल अपने अधीनस्थ स्टाफ सहित मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *