तीन दुकानों का किया चालान, सैंपल लिये

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : त्योहारी सीज को देखते हुए प्रशासन सर्तक हो गया है। प्रशासन की टीम ने शहर में सभी दुकानों में चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग अभियान में खाद्य सुरक्षा विभाग, खाद्य आपूर्ति, नगर पालिका, मापतौल विभाग, तहसील प्रशासन शामिल थे।
चेकिंग अभियान के दौरान मिठाई, समोसे, पनीर, दही, मावा सहित अन्य का सैंपल लिया गया। चेकिंग अभियान में 2 दुकानों में सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करने और एक दुकान का अतिक्रमण पर चालान किया गया। साथ ही 10 घरेलू सिलेंडर और नॉन वोवन थैलों का उपयोग करने पर उन्हें जब्त किया गया। वहीं 6 दुकानों का फूड सेफ्टी लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन न होने पर नोटिस जारी कर चेतावनी दी गई। अभियान के दौरान एसडीएम आकाश जोशी ने सभी व्यापारियों को सिंगल यूज प्लास्टिक, नॉन वोवन थैले, घरेलू सिलेंडरों का उपयोग नहीं करने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि चेतावनी के बावजूद किसी दुकान में इस तरह की सामग्री का उपयोग होते पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी व्यापारियों को दुकानों के बाहर राशन सामग्री और सब्जी सहित अन्य सामान की रेट लिस्ट चस्पा करने के निर्देश भी दिए। कहा कि त्योहारी सीजन के आलावा भी समय-समय पर चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान मापतौल विभाग द्वारा सभी दुकानों का बाटमाप का सत्यापन भी किया गया जो सही पाया गया। चेकिंग अभियान में खाद्य सुरक्षा अधिकारी रचना लाल, खाद्य पूर्ति निरीक्षक शैलेंद्र बडोला, एसआई नगर पालिका हेमंत कुमार, मापतौल विभाग से जगदीश सिंह और कृति लाल शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *