नियमों के उल्लंघन पर सख्ती, काटे चालान

Spread the love

सतपुली प्रशासन, पुलिस व परिवहन विभाग की ओर से चलाया गया अभियान
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के लिए पुलिस, प्रशासन व परिवहन विभाग की ओर से कार्यवाई कई गई। इस दौरान टीम ने आमजन से यातायात नियमों का सख्ती से पालन करने की अपील की।
गुरुवार को उपजिलाधिकारी चौबट्टाखाल के नेतृत्व में सतपुली क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाया गया। उपजिलाधिकारी ने आमजन से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। कहा कि नियमों की अनदेखी से लगातार सड़क हादसें बढ़ते जा रहे हैं। नियमों का पालन कर हम स्वयं के साथ दूसरों को सुरक्षित कर सकते हैं। चैकिंग के दौरान कुल 40 चालान किये गए तथा 12 के डीएल निरस्त करने की संस्तुति की गयी। इस दौरान क्षमता से अधिक यात्री होने पर 14, बिना अनुमति के 04, प्रदूषण 06, बिना फिटनेस के 02 चालान किए गए। जबकि, पुलिस विभाग द्वारा बिना हैलमेट, सीट बैल्ट व अन्य पर 07 चालान किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *