आईआरसीटीसी ने जारी किया हवाई यात्रा पैकेज

Spread the love

 

देहरादून। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कर्पोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) की ओर से दून से वराणासी, इलाहबाद, प्रयागराज समेत विभिन्न तीर्थ स्थलों के भ्रमण के लिए हवाई यात्रा पैकेज जारी किया गया है। इच्टुक लोग बुकिंग करवाने के बाद 16 जुलाई से 20 जुलाई तक भ्रमण कर सकेंगे।
मुख्य क्षेत्रीय प्रबन्धक अजीत कुमार सिन्हा आईआरसीटीसी ने बताया कि यात्रा का मुख्य आर्कषण वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर, अन्नपूर्णा मंदिर, संकट मोचन मंदिर, काल भैरव मंदिर, ट्रेड फैसिलिटेशन एंड एग्जिबिशन सेंटर, सारनाथ में सारनाथ मंदिर सारनाथ म्यूजियम, प्रयागराज में संगम, प्रयागराज किला, पातालपुरी मंदिर, बड़े हनुमान मंदिर, अयोध्या में कनक भवन, हनुमानगढ़ी, राम जन्मभूमि और श्री काले राम मंदिर के दर्शन होंगे। यात्रियों को देहरादून से वाराणसी जाने, लखनऊ से देहरादून आने की व्यवस्था फ्लाइट से और सारनाथ, प्रयागराज, अयोध्या व लखनऊ जाने- आने की व्यवस्था एसी वाहनों में की जाएगी। रहने खाने की व्यवस्था तीन सितारा होटल में आईआरसीटीसी की ओर से की जाएगी। दो लोगों के एक साथ ठहरने पर पैकेज का मूल्य 27,700 रुपये प्रति व्यक्ति और तीन लोगों के एक साथ ठहरने पर पैकेज का मूल्य प्रति व्यक्ति 26,200 रुपये होगा। पैकेज की बुकिंग पहले आओ पहले पाओ आधार पर होगी। लोग बुकिंग के लिए देहरादून स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय, आईआरसीटीसी की वेबसाइट, या 8595930962 व 8287930665 फोन पर संपर्क के माध्यम से कर सकते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *