सिंचाई नहरों की जल्द की जाएं मरम्मत

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : भाबर क्षेत्र के अंतर्गत पश्चिमी झंडीचौड़ में वर्षों से सिंचाई नहरें क्षतिग्रस्त स्थिति में पड़ी हुई है। नतीजा खेतों में पानी नहीं पहुंचने के कारण फसल बर्बादी की कगार पर पहुंच गई है। काश्तकारों ने शासन-प्रशासन से जल्द सिंचाई नहरों की मरम्मत करवाने की मांग की है।
समस्या के संबंध में पार्षद सुखपाल शाह ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। उन्होंने कहा कि भाबर क्षेत्र के अधिकांश परिवार खेती पर निर्भर हैं। लेकिन, क्षेत्र में वर्षों से सिंचाई नहरें क्षतिग्रस्त पड़ी हुई है। नतीजा मेहनत करने के बाद भी काश्तकार की फसल खेतों में सूख रही है। समस्या से काश्तकार कई बार विधानसभा अध्यक्ष व अधिकारियों को अवगत करवा चुके हैं। लेकिन, अब तक कोई भी सुध नहीं ली गई। कहा कि जून माह के अंतिम सप्ताह से बरसात शुरू हो जाएगी। ऐसे में मरम्मत कार्य नहीं हो पाएगा। काश्तकारों ने जल्द समस्या का निराकरण नहीं होने पर आंदोलन की भी चेतावनी दी है। इस मौके पर नयन सिंह बिष्ट, हरि सिंह रावत, राजेंद्र सिंह चौहान, पंडित चंद्रमोहन, सुरेश चंद्र, पुष्पा देवी, बलबीर रुमेला, लक्ष्मी देवी, रघुवीर सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *