सिंचाई विभाग की क्षतिग्रस्त नहर की मरम्मत की मांग

Spread the love

रुद्रपुर। ग्राम सभा भुड़ाई में सिंचाई नहर नंबर दो के क्षतिग्रस्त होने से किसान परेशान हैं। इसको लेकर पूर्व सैनिक संगठन ने उपखंड अधिकारी सिंचाई विभाग को ज्ञापन सौंपकर क्षतिग्रस्त नहर की मरम्मत करने की मांग की है। पूर्व सैनिक संगठन अध्यक्ष कैप्टन गंभीर सिंह धामी के नेतृत्व में ग्राम भुड़ाई-अमाऊं के ग्रामीणों ने सिंचाई विभाग कार्यालय पहुंचकर उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में नहर नंबर दो टूटी पड़ी होने की जानकारी दी और अति शीघ्र मरम्मत कर नहर के पानी को सुचारु कराने की मांग की। इस दौरान कैप्टन पुष्कर सिंह बिष्ट, भूपाल सिंह नगरकोटी, राजेंद्र पुनेठा, राजेंद्र बिष्ट आदि मौजूद थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *