सिंचाई कर्मचारी महासंघ ने खोला सरकार के खिलाफ मोर्चा

Spread the love

– समूह ग कार्मिकों के तबादले शासन स्तर से करने का विरोध
देहरादून। समूह ग के कार्मिकों के तबादले भी शासन स्तर से होने से सिंचाई कर्मचारी महासंघ ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। यदि भविष्य में कार्मिकों के तबादले शासन स्तर से किए गए तो प्रदेश स्तर पर आंदोलन टेड़ दिया जाएगा। शनिवार को महासंघ की यमुना कालोनी स्थित सिंचाई भवन में हुई बैठक में तबादलों पर रोष जताया गया। महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष पूर्णानंद नौटियाल और महामंत्री राकेश रावत ने कहा कि समूह ग के कार्मिकों के नियुक्ति अधिकारी विभागाध्यक्ष होते हैं। ऐसे में उनके तबादले का अधिकार विभागाध्यक्ष को ही हैं। इसके बावजूद तबादले शासन स्तर से किए जा रहे हैं। न केवल तबादले बल्कि अटैचमेंट के निर्णय भी शासन स्तर से हो रहे हैं। बैठक महासंघ के सभी घटक संगठनों के पदाधिकारियों ने समूह ग कार्मिकों के तबादले विभागध्यक्ष स्तर से ही कराए जाने की मांग की गई। जल्द ही एक प्रतिनिधिमंडल सिंचाई सचिव से मुलाकात कर इस विषय को उनके सामने रखेगा। बैठक में बीएस डांगी,अनिल पंवार, भुवनेश्वर प्रसाद बडोनी, निशंक सिरोही, विशनगिरी, राजेन्द्र सिंह नागरकोटी, सबर सिंह रावत, बीएस चौहान, ओमप्रकाश भट्ट, सतपाल सैनी, बृजमोहन बधानी, शेषनाथ यादव, राजेन्द्र सिंह पंवार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *