वाद विवाद प्रतियोगिता में ईशा रही अव्वल

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार के जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन विभाग की ओर से विभिन्न प्रतियोगिताओं में अव्वल रहने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान शिक्षकों ने विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
आयोजित कार्यक्रम में प्राचार्य प्रो. जानकी पंवार ने छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। बीजेएमसी विभाग की समन्वयक प्रोफेसर प्रीति रानी ने वर्ष भर में आयोजित विभागीय गतिविधियों के बारे में बताते हुए पुरस्कार पाने वाले छात्र-छात्राओं को बधाई प्रेषित की। वाद विवाद प्रतियोगिता में ईशा बिष्ट ने प्रथम, तनीषा जोशी ने द्वितीय, स्वाति गुसाईं ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में ईशा बिष्ट ने प्रथम, स्वाति गुसाई ने द्वितीय और आशीष कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी क्रम में निबंध प्रतियोगिता में सुजल वर्मा ने प्रथम, माही बंसल ने द्वितीय तथा शुभम बडोला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर विभाग में विभागीय परिषद के अध्यक्ष पद के लिए हरबुचन सिंह, उपाध्यक्ष पद के लिए एकता रावत, कोषाध्यक्ष पद के लिए स्वर्णिम खंतवाल, सचिव पद के लिए माही बंसल, सह सचिव पद के लिए आशीष कुमार को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर बीजेएमसी विभाग के प्राध्यापक अनुपम भारद्वाज, चक्रधर कंडवाल, प्रीति रानी, अंशिका बंसल उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *