पाकिस्तान से आईएसआई की साजिश : ड्रग्स और हथियारों के बाद अब भारत भेजे जा रहे नकली नोट; एजेंसियां अलर्ट

Spread the love

अमृतसर , पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई द्वारा भेजी गई करीब ढाई लाख रुपये की जाली करंसी मिलने से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है। यह मामला अमृतसर के सीमावर्ती क्षेत्र में सामने आया है।जानकारी के मुताबिक, नवंबर 2016 की नोटबंदी के बाद पहली बार इस तरह बड़े स्तर पर नकली भारतीय करंसी भारत में गिराए जाने की आशंका जताई जा रही है। इससे पहले आईएसआई की ओर से भारत में हेरोइन और हथियारों की तस्करी की घटनाएं सामने आती रही हैं।
खुफिया सूत्रों का कहना है कि भारत की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाने के मकसद से पाकिस्तान सीमावर्ती इलाकों में बड़ी मात्रा में नकली भारतीय नोट छापने की तैयारी कर रहा है, ताकि इन्हें असली नोटों के साथ बाजार में चलाया जा सके।
इस गंभीर मामले को लेकर सुरक्षा एजेंसियों ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को रिपोर्ट भेज दी है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी आईईडी, आरडीएक्स, ग्रेनेड, रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड (आरपीजी), पिस्तौल, कारतूस और हेरोइन की बड़ी खेप पाकिस्तान की ओर से भारतीय सीमा में भेजी जा चुकी है।
बीएसएफ ने वीरवार रात घरिंडा क्षेत्र के पास से यह जाली करंसी बरामद की, जिसके बाद इलाके में सुरक्षा और सतर्कता बढ़ा दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *