इस्तीफे की मांग कर कांग्रेस ने फूँका सीएम का पुतला

Spread the love

अल्मोड़ा। प्रदेश के मुख्यमंत्री से नैतिकता के आधार पर इस्तीफे की मांग करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चौघानपाटा में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का पुतला फूंका। वहीं विरोध में जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर कांग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला ने कहा कि उच्च न्यायालय के आदेश ने भाजपा सरकार के जीरो टालरेंस की पोल खोलकर रख दी है। भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री पर आरोप लगा है कि उन्होंने 2016 में झारखंड के भाजपा प्रभारी रहते हुए एक भाजपा नेता को झारखंड गौ सेवा का अध्यक्ष बनाए जाने के एवज में 25 लाख रूपये की रकम अपने एक रिश्तेदार के बैंक खाते में डलवाई थी। जिस पर उच्च न्यायालय ने मुख्यमंत्री के खिलाफ सीबीआई जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा के किसी भी मुख्यमंत्री पर इस तरह के आरोप लगना बेहद शर्मनाक है। मुख्यमंत्री को तत्काल नैतिकता के आधार पर अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। यदि मुख्यमंत्री पर लगे आरोप निराधार हैं तो उन्हें सीबीआई की जांच का सामना करना चाहिए। इस दौरान महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, दीपांशु पांडे, हर्ष कनवाल, विनोद वैष्णव, रोबिन मनोज भंडारी, राजेंद्र बोरा, निर्मल रावत, शेखर पांडे, अशोक ग्वासीकोटी, रमेश नेगी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *