दिल्ली-एनसीआर में सांस लेना हुआ मुश्किल, हवा हुई ‘बेहद खराब, कई इलाकों में एक्यूआई 350 के पार पहुंचा

Spread the love

नई दिल्ली ,। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित एनसीआर में जहरीली हवा का कहर जारी है। शहर में स्मॉग की मोटी चादर छाई हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, बृहस्पतिवार सुबह सात बजे दिल्ली का औसत एक्यूआई (एयर क्वालिटी इंडेक्स) ‘बेहद खराबÓ श्रेणी में 349 दर्ज किया गया है।
इसके अलावा राजधानी के धौला कुआं इलाके में एक्यूआई 356, आनंद विहार में एक्यूआई 390, अलीपुर में 356, अशोक विहार में 388, चांदनी चौक में 371 और आईटीओ में 357 दर्ज किया गया है, जिसे ‘बहुत खराबÓ कैटेगरी में रखा गया है। वहीं, बवाना में एक्यूआई 405, बुराड़ी एक्यूआई में 369, जहांगीरपुरी एक्यूआई में 394, नरेला एक्यूआई में 388 और द्वारका में एक्यूआई 348 दर्ज किया गया है।
दिल्ली से सटे नोएडा सेक्टर-62 में एक्यूआई 325, गाजियाबाद के वसुंधरा में एक्यूआई 296, इंदिरापुरम में एक्यूआई 389 और गुरुग्राम (विकास सदन में एक्यूआई 325 रिकॉर्ड किया गया है। इससे पहले, बुधवार को दिल्ली का 24 घंटे का औसत एक्यूआई 327 रहा, जबकि मंगलवार को यह 352 और सोमवार को 382 दर्ज किया गया था। वायु गुणवत्ता चेतावनी प्रणाली के पूर्वानुमान अनुसार, आने वाले दिनों में हवा की गुणवत्ता में बहुत सुधार आने के आसार कम हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *