दो दिन से लगातार हो रही बारिश, ठंड का हुआ एहसास

Spread the love

कोटद्वार में आसपास के क्षेत्र में बारिश से बढ़ी समस्याएं
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: कोटद्वार- व आसपास के क्षेत्र में पिछले दो दिन से हो रही बारिश ने आमनज को ठंड का एहसास करवा दिया। पर्वतीय क्षेत्रों में ग्रामीणों ने ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़ों का इस्तेमाल भी शुरू कर दिया है। वहीं, कोटद्वार के कई इलाकों में बारिश के कारण जलभराव की स्थिति भी देखने को मिली।
क्षेत्र में पिछले दो दिन से लगातार बारिश हो रही है। ऐसे में बारिश ने आमजन को ठंड का अहसास करवा दिया है। अधिकांश लोगों ने घरों में पंखे व कूलर का इस्तेमाल करना बंद कर दिया है। गुमखाल, लैंसडौन व दुगड्डा के अधिकांश ग्रामीण इलाकों में ग्रामीणों ने ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़ों का उपयोग शुरू कर दिया। वहीं, कोटद्वार शहर में बारिश के कारण जगह-जगह जलभराव की स्थिति भी देखने को मिली। नालियां चौक होने से गंदा पानी सड़कों पर बहने लगा। सड़क पर जमा पानी के कारण पैदल चलने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। क्षेत्रवासियों ने नगर निगम पर सफाई व्यवस्था को अनदेखा करने का आरोप लगाया। कहा कि नलियों की सफाई नहीं होने से गंदा पानी सड़कों पर जमा होने लगा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *