मनुष्य के लिए एक वरदान है विज्ञान, विषय में रूची बनाए विद्यार्थी : ब्लॉक प्रमुख

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : आदर्श राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज सतपुली में विज्ञान महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान अतिथियों ने विद्यार्थियों को जीवन में विज्ञान के महत्व के बारे में बताया। कहा कि विज्ञान मनुष्य के लिए एक वरदान है।
आयोजित कार्यशाला का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख द्वारीखाल महेंद्र राणा ने किया। उन्होंने कहा कि कभी हमें निबन्ध लिखने को मिलता था कि विज्ञान वरदान है या अभिशाप। वास्तव में विज्ञान मनुष्य के लिए एक वरदान है। आज विज्ञान का युग है। नई-नई खोजें जारी हैं। हमने चन्द्रयान-3 का सफल प्रक्षेपण कर विश्व को चौंका दिया है। हमारे वैज्ञानिकों ने विश्व में अपना परचम लहरा दिया है। कहा कि विद्यार्थियों को विज्ञान के क्षेत्र में अपनी रूची बढ़ानी चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों की बेहतर पढ़ाई के लिए 11 हजार रुपये की धनराशि भी प्रदान की। इस अवसर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी डा. सुरेन्द्र सिंह नेगी, प्रधानाचार्य राजकीय इण्टर कालेज सतपुली, प्रधानाचार्य बालिका हाईस्कूल उमा श्रीवास्तव, एसएमपी अध्यक्ष चन्द्रकला देवी, पीटीए अध्यक्ष मान सिंह नेगी, विज्ञान कोर्डिनेटर महेंद्र, रश्मि रावत, अर्जुन नेगी, यतेन्द्र सिंह, नरेन्द्र सिंह, देवकिशोर नेगी, अशोक रावत, अर्जुन सिंह, अनिल केष्टवाल, पुष्कर चौहान आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रताप सिंह ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *