जयन्त प्रतिनिधि।
थलीसैंण : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर पंचायत थलीसैंण द्वारा एक पेड़ माँ के नाम वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बाजार समिति के अध्यक्ष विजय सिंह बिष्ट सहित राजकीय इंटर कॉलेज थलीसैंण के अध्यापक, अध्यापिकाएं एवं छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रजाति के पौधे रोपे। साथ ही वृक्षारोपण के प्रति एवं नगर को स्वच्छ एवं प्लास्टिक मुक्त करने की शपथ ली। इस दौरान नगर निकाय के पर्यावरण मित्रों द्वारा स्वच्छता अभियान भी चलाया गया।
इस दौरान पर वक्ताओें ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण में पौधों का योगदान मानव जीवन से जुड़ा है। जब हम पर्यावरण संरक्षण करेंगे, तभी हमारी भी सुरक्षा होगी। कहा कि पर्यावरण व मानव जीवन का अटूट संबंध है। पर्यावरण संरक्षण का दायित्व समाज के प्रत्येक व्यक्ति का है। हमारे पूर्वजों की ओर से लगाये गये पौधों का लाभ हमें मिल रहा है। हमारे आस-पास हरियाली दिख रही है। इस कर्तव्य को पूरा करने का दायित्व प्रत्येक व्यक्ति का है। पर्यावरण का संरक्षण व पौध रोपण करना हम सबकी जिम्मेदारी हैं। इस मौके पर राजस्व उपनिरीक्षक हरेंद्र सिंह चौहान सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।