सड़क सुरक्षा के लिए जागरूक होना जरूरी

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : जय बदरी विशाल मालगाड़ी कल्याण एसोसिएशन श्रीनगर की ओर से सड़क सुरक्षा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर विभिन्न स्कूलों के बच्चों एवं वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा से सबंधित जानकारी दी गई। मौके पर मौजूद मेयर आरती भंडारी ने एसोसिएशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम की सराहना की। कहा कि सड़क सुरक्षा के लिए सभी को जागरूक होने की आवश्यकता है। उन्होंने वाहन चालकों से यातायात नियमों के पालन की अपील की। इस दौरान परिवहन विभाग एवं पुलिस के अधिकारी मौजूद रहे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *