बच्चों में हाथ धोने की आदत बचपन से ही डालना जरूरी

Spread the love

भोजन माताओं को दिया प्रशिक्षण
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : दुगड्डा ब्लॉक की भोजन माताओं को शनिवार को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में 50 भोजन माताओं ने प्रतिभाग किया। इस दौरान स्वच्छता, भण्डारण व पोषण सम्बन्धी जानकारी प्रशिक्षणार्थियों को दी गई। कहा कि बच्चे हाथ धोकर ही खाना खायें, इस बात का विशेष ध्यान रखा जाय।
प्रशिक्षण का शुभारम्भ प्रभारी उप शिक्षा अधिकारी उमाकांत कुकरेती, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी सूरज मोहन रावत द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। सन्दर्भ दाता राउमावि लालपुर से एमडीएम प्रभारी सहायक अध्यापक श्रीमती पुष्पा वर्मा, राउप्रावि मवाकोट से सहायक अध्यापक सुधीर अग्रवाल ने भोजन माताओं को खाद्यान्न का मानक प्रति छात्र (प्राथमिक स्तर पर 100 ग्राम व उच्च प्रा. स्तर पर 150 ग्राम) के साथ-साथ प्रति छात्र दाल की मात्रा (प्रा. स्तर 20 ग्राम व उ.प्रा. स्तर 30 ग्राम) की जानकारी दी। साथ ही लोह तत्व, आयोडीन, विटामिन्स, मिनरल्स व खनिज लवणों के बारे में बताया गया। स्वच्छ जल के महत्व को समझाया गया। उन्होंने कहा कि बच्चों में हाथ धोने की आदत बचपन से ही डालना बहुत जरूरी है। खाना खाने के पहले और शौच के बाद हाथ अवश्य धोना चाहिए। हाथ की गंदगी अंदर जाने बीमारियों का शिकार बनना पड़ता है जिससे अनावश्यक चिकित्सा खर्चा होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *