जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : कालागढ़ टाइगर रिजर्व (केटीआर) वन प्रभाग की प्लेन रेंज की ओर से जयहरीखाल ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम गजवाड़ स्थित गुरु गोरखनाथ मंदिर परिसर में वनाग्नि रोकथाम पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई। इस मौके पर प्लेन रेंज के वन क्षेत्राधिकारी अमोल इष्टवाल ने स्थानीय जनता से वनाग्नि की घटनाओं को रोकने में वन विभाग को सहयोग प्रदान करने, वनाग्नि की घटना की सूचना तुरंत वन विभाग को देने व सावधानी बरतने की अपील की।
गोष्ठी में श्री गुरु गोरखनाथ पर्यावरणीय संरक्षण एवं संवर्धन समिति के अध्यक्ष आरपी पंत ने कहा कि वनाग्नि की विभीषिका से बचाव के लिए जनजागरूकता जरूरी है। स्थानीय जनता की सहभागिता के बिना वनाग्नि पर नियंत्रण पाना असंभव है। मंदिर समिति के सचिव रमेश घिल्डियाल ने आश्वस्त किया कि वनाग्नि की घटना होने पर स्थानीय जनता द्वारा वन विभाग का पूरा सहयोग किया जाएगा। गोष्ठी का संचालन सतीश चंद्र शर्मा ने किया। इस मौके पर समिति के संरक्षक अशोक नेगी, डीआर बौंठियाल, प्रकाश हेमदान, सुनील नेगी, विजेंद्र सिंह रावत, राजेंद्र प्रसाद घिल्डियाल, प्रेम प्रकाश मंजेडा, हर्षवर्धन नौटियाल, कांता नेगी, अर्चना नेगी, शोभा देवी, शांत कुमार आदि मौजूद रहे।