अनुपस्थित कार्मिकों का अंतिम प्रशिक्षण में शामिल होना अनिवार्य

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : विधानसभा चुनाव को सफलतापूर्वक संपन्न कराने को लेकर आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम के तीसरे दिन 704 पीठासीन अधिकारियों को ईवीएम मतदान सहित निर्वाचन संबंधी प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान 15 पीठासीन अधिकारी अनुपस्थित रहे, इन सभी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। सभी अनुपस्थित कार्मिकों को 17 जनवरी को होने वाले अंतिम प्रशिक्षण में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।
जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे के दिशा-निर्देशन में प्रशिक्षण कार्यक्रम संस्कृति विभाग के ऑडिटोरियम हॉल में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर ने पीठासीन अधिकारियों को सैद्धांतिक तथा ईवीएम की विभिन्न तकनीकी जानकारियां बताई। इस मौके पर सहायक नोडल अधिकारी कार्मिक डॉ. आनंद भारद्वाज ने बताया कि प्रशिक्षण के दूसरे दिन 704 पीठासीन अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। बताया कि निर्वाचन में तैनात सभी कार्मिक कोविड वैक्सीनेशन का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करेंगे। इसके अलावा जिन्होंने कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज नहीं लगाई है, वह शीघ्र ही वैक्सीन लगाना सुनिश्चित करें। साथ ही स्वास्थ्य कारणों से चुनाव ड्यूटी से मुक्त होने वाले कार्मिकों को जिला अस्पताल पौड़ी में मेडिकल बोर्ड की टीम के समक्ष स्वयं उपस्थित होकर अपना स्वास्थ्य परीक्षण करवा कर आख्या कार्मिक विभाग को उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *