संगठन की मजबूती को युवाओं का जुड़ना जरूरी

Spread the love

भाजयुमो की ओर से आयोजित की गई बैठक
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : भारतीय जनता युवा मोर्चा ने संगठन की मजबूती के लिए अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ने का संकल्प लिया है। कहा कि युवा संगठन को बेहतर तरीके से मजबूत कर सकते हैं। संगठन से अधिक से अधिक युवा जुड़े इसके लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।
शनिवार को भाजयुमो की ओर से नव मतदाता सम्मेलन समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र बिष्ट गढ़वाली ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार जनता के हित में कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। युवाओं के बेहतर भविष्य के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष अर्चित डाबर ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए हमें अधिक से अधिक युवाओं को इससे जोड़ना होगा। एक युवा सोच ही बेहतर भारत का निर्माण कर सकती है। कार्यक्रम के दौरान 18 वर्ष से अधिक 250 युवाओं को सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष शांतनु रावत, गिरीश भट्ट, शुभम सिमल्टी, शुभम रावत, हेमंत गौड़ आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *