जंगलों को आग से बचाने के लिए ग्रामीणों का जागरूक होना जरूरी

Spread the love

द्वारीखाल विकासखंड में कुकरेती भ्रातृ मंडल की ओर से आयोजत की गई कार्यशाला
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : द्वारीखाल विकासखंड में कुकरेती भ्रातृ मंडल की ओर से कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में ग्रामीणों को जंगल को आग से बचाने के तरीके बताए गए। कहा कि जंगलों की सुरक्षा के लिए हम सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा।

शुक्रवार को द्वारीखाल मुख्यालय में आयोजित गोष्ठी के मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख महेंद्र सिंह राणा थे। ब्लाक प्रमुख ने ग्रामीणों को पर्यावरण के महत्व के बारे में बताया। कहा कि बिना पर्यावरण धरती पर जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती। अग्निशमन अधिकारी सुरेशचन्द्र ने आग लगने पर आग बुझाने के बारे में जानकारी दी। कहा कि कहीं भी आग लगने पर टोल फ्री नम्बर 101 व 112 पर सूचना दें। उन्होंने ग्रामीणों को आग के साथ ही अन्य आपदाओं के बारे में भी जानकारी दी। कनिष्क हॉस्पिटल से धीरज मेडिकल स्टॉफ द्वारा आग से जल जाने पर तुरंत मरीज को हॉस्पिटल ले जाना चाहिए इत्यादि के बारे में जानकारी दी गई। इस मौके पर कुकरेती भ्रातृ मण्डल के संरक्षक कर्नल (रि0) राकेश कुकरेती (ग्वील), खण्ड विकास अधिकारी जयकृत सिह बिष्ट, आरपी कुकरेती , शिव प्रसाद कुकरेती, सुन्दर श्याम कुकरेती, विजेन्द्र कुकरेती, राकेश कुकरेती, रविन्द्र रावत, जिला पंचायत सदस्य कुलभूषण, क्षेत्र पंचायत सदस्य राजमोहन सिंह, विक्रम बिष्ट, प्रधान संगठन अध्यक्ष अर्जुन नेगी, प्रभाकर डोबरियाल, रविन्द्र डोबरियाल, रवि भानू, सुनीता देवी व राइका द्वारीखाल के छात्र-छात्राएं मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *