कोरोना काल में युवाओं का फिट रहना जरूरी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : नेहरु युवा केन्द्र, पौड़ी की ओर से द्वारीखाल के अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज चैलूसैंण में युवा स्वास्थ्य, सकारात्मक जीवनशैली एवं फिट इंडिया विषय पर युवाओं के मध्य एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अंशु भारती महिला चिकित्साधिकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चैलूसैंण ने कहा कि आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह हो जाते हैं, जिससे कई व्याधियां हमें जकड़ लेती है। उन्होने बताया कि युवाओं को फिट रहने के लिए अपनी दिनचर्या को सही करना होगा, जिसमें उन्हें जल्दी उठना, व्यायाम करना, पौष्टिक आहार लेना आवश्यक है। जिला युवा अधिकारी शैलेश भट्ट ने युवाओं को कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कहा कि कोविड महामारी के संकट के चलते मजबूत प्रतिरक्षा तंत्र आवश्यक है। पिछले दो सालों में महामारी की वजह से युवाओं में शारारिक अथवा मानसिक समस्याएं भी उत्पन्न होने लगी हैं। प्रशिक्षण में प्रमुख वक्ता पूजा रावल चिकित्सक प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चैलूसैंण ने बताया कि आजकल युवाओं में खास कर बालिकाओं में खून की कमी देखने को मिलती है, इसलिए युवाओं को नियमित चेकअप करवाना चाहिए और पौष्टिक आहार का सेवन करना चाहिए। उन्होंने फिट इंडिया को एक बेहतरीन मुहिम बताया और जनमानस को इस मुहिम से जुड़ने की अपील की। प्रशिक्षण में द्वारीखाल ब्लॉक के पाली, चैलूसैंण, सुराड़ी, पल्यासू, मष्ट, भलगांव, क्यर्दा, तोल्यूं आदि युवा मंडलों के युवाओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में प्रशिक्षिका कामिनी, अनामिका, गौरव सिंह, इंगिता भंडारी, अमृता, हिमानी कोठारी, गीता जुगरान, मयंक, चित्रा देवी, वंश नेगी, मोहित सिंह आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *