नीलकंठ महादेव मंदिर में सुविधाओं का दुरूस्थ होना आवश्यक : सैनी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी ने नीलकंठ महादेव मंदिर के दर्शन व पूजा अर्चना करने के उपरान्त नीलकंठ महादेव मन्दिर के पैदल मार्ग पर टाईल लगाने सम्बन्धी कार्य का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि नीलकंठ महादेव मन्दिर देश-विदेश के भक्तों की आस्था का केन्द्र होने के नाते यहां सुविधाओं का दुरुस्थ होना आवश्यक है। साथ ही रिकार्ड धार्मिक यात्रियों के आवागमन को देखते हुए नीलकंठ मन्दिर परिसर सहित समूचे पैदल मार्ग पर साफ-सफाई की व्यवस्था जैसी चुनौती से निपटने के लिए सभी रेखीय विभागों का अपसी समन्वय से कार्य करना आवश्यक है।
सोमवार को राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी ने नीलकंठ महादेव मंदिर क्षेत्र में आवश्यक बुनियादी सुविधाओं साफ-सफाई का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि शिव भक्तों की कांवड़ यात्रा को सुगम बनाने के लिए सांसद निधि से 20 लाख रुपये की धनराशि व्यय की जायेगी। उन्होंने निर्माणदायी संस्था लोनिवि दुगड्डा को निर्देश दिये कि कांवड यात्रा 2023 से पुर्व सुदृढ़िकरण का कार्य गुणवत्ता के साथ पूरा करें। कहा कि पैदल मार्ग पर टाईल लगने से पैदल यात्री सुगमता से अपनी यात्रा को पूरी कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि शिवरात्री में नीलकंठ क्षेत्र में जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन द्वारा की गयी तैयारियां सराहनीय थी, इसी प्रकार कांवड़ यात्रा को सफल बनाने के लिए प्रयास जारी रखने होंगे। इस मौके पर परियोजना निदेशक डीआरडीए एसके रॉय, तहसीलदार यमकेश्व मनजीत सिंह, ईई लोनिवि दुगड्डा डीपी सिंह, खण्ड विकास अधिकारी यमकेश्वर दृष्टि आनन्द, व्यापार मंण्डल अध्यक्ष नीलकंठ बृजेश चौहान, प्रबंधक नीलकंट धन सिंह राणा सहित अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *