बदलते मौसम के साथ स्वास्थ्य का ध्यान रखना आवश्यक-डा़महेंद्र राणा

Spread the love

आरोग्य मेडिसिटी हस्पिटल में किया नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
हरिद्वार। आरोग्य मेडिसिटी हस्पिटल के संस्थापक डा़महेंद्र सिंह राणा ने कहा कि बदलते मौसम के साथ लोगों को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिए। थोड़ी सी असावधानी बरतने पर आसानी से रोगों का शिकार हो सकते हैं। गौरतलब है कि बदलते मौसम के साथ बढ़ती बीमारियों के चलन की रोकथाम को लेकर आरोग्य मेडिसिटी हस्पिटल के संस्थापक डा़महेंद्र राणा की ओर से बुधवार को हास्पिटल परिसर में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। सवेरे 10 से दोपहर 2 बजे तक चले शिविर में 100 से ज्यादा लोगों के स्वास्थ्य की जाचं की गयी। शिविर में मरीजों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण करने के साथ दवाइयां भी नि:शुल्क दी गई। लक्सर रोड स्थित बालाजी धाम, जगजीतपुर में बने आरोग्य मेडिसिटी हस्पिटल में मरीजों का एलोपैथ और आयुर्वेद दोनों ही पद्घतियों से इलाज किया जाता है। आरोग्य मेडिसिटी हस्पिटल के संस्थापक डा़महेंद्र सिंह राणा लगातार स्वास्थ्य शिविर लगाकर मरीजों का उपचार करते चले आ रहे हैं। इस कड़ी में बुधवार को नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर डा़महेंद्र सिंह राणा ने कहा किातु परिवर्तन हो रहा है। उन्होंने बताया कि दिन में गर्मी वहीं रात में सर्दी होती है। कौशांबी ठंड का प्रभाव रहता है। ऐसे में लोगों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। सर्द मौसम के अनुरूप व्यवहार करना ही उचित रहेगा। अचानक ग्रीष्मातु का व्यवहार करने से रोगों का शिकार हो सकते हैं। डा़महेंद्र राणा ने हस्पिटल प्रबंधन से जुड़े सभी लोगों दीपक राणा, धीरज राणा, मनिता रावत, मीनाक्षी, पूनम चौहान, मीनू रावत सहित अन्य का आभार जताया। उन्होंने कहा अभी कोविड-19 समाप्त नहीं हुआ है। इसलिए लोगों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए एवं कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए स्वयं को एवं अपने परिवार को सुरक्षित रखना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *