होली पर बनी रहें स्वच्छता यह हम सभी की जिम्मेदारी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : नगर निगम की ओर से होली मिलन महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान महापौर शैलेंद्र सिंह रावत ने पार्षदों व पर्यावरण मित्रों से सफाई के लिए आमजन को जागरूक करने की अपील की।
आयोजित कार्यक्रम में पार्षदों व पर्यावरण मित्रों के साथ ही निगम के अन्य कर्मचारियों व अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। महापौर शैलेंद्र सिंह रावत ने सभी को होली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि पर्यावरण पर्यवेक्षक, पर्यावरण मित्र व समस्त पार्षद शहर को स्वच्छ बनाने में अपना योगदान दें। हमें आमजन को भी सफाई के प्रति जागरूक करना होगा। कहा कि घर-घर से कूड़ा एकत्रित करने के लिए नगर निगम की ओर से प्रत्येक वार्ड में वाहनों का संचालन हो रहा है। हमें आमजन को संदेश देना होगा कि वह अपने घरों का कूड़ा केवल निगम के वाहनों में ही डाले। सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा फेंकने वालों के खिलाफ नगर निगम गंभीरता से कार्रवाई भी कर रहा है। इस दौरान उन्होंने लोगों से होली पर हर्बल रंगों का प्रयोग करने की अपील की। नगर आयुक्त पीएल शाह ने तमाम कर्मियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए नगर को स्वच्छ बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया। कहा कि इस मर्तबा स्वच्छता सर्वेक्षण में नगर को बेहतर स्थान में लाना सभी का संकल्प होना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान नगर निगम के अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *