हल्द्वानी। भाजपा लालकुआं विधानसभा क्षेत्र की कार्यसमिति में प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने कार्यकर्ताओं को महा जनसंपर्क अभियान की सफलता के टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि पार्टी के महा जनसंपर्क अभियान को सफल बनाना हर कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। पार्टी पदाधिकारी मिस्ड कल के माध्यम से टोली के जनसंपर्क को सुनिश्चित करेंगे। तल्ली हल्द्वानी में आयोजित कार्यसमिति की बैठक में मुख्य वक्ता प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने कहा कि 30 मई से 30 जून तक प्रत्येक मंडल स्तर पर महा जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान टोलियां समाज के अलग-अलग क्षेत्रों के प्रभावशाली लोगों से संपर्क कर पार्टी की नीतियों व उपलब्धियों का प्रचार करेंगी। अभियान के दौरान पार्टी संगठन की ओर से जारी किए गए नंबर पर मिस्ड कल देकर टोली के संपर्क को सुनिश्चित करना है। साथ ही संपर्क की पूरी जानकारी भाजपा संगठन द्वारा निर्धारित मोबाइल एप सरल पर अपलोड करने का कार्य भी पूरा किया जाना है। इस मौके पर प्रदेश मंत्री शर्मा ने कार्यकर्ताओं को महा जनसंपर्क अभियान के लिए कार्यकर्ताओं को अभियान की रूपरेखा से अवगत कराया। कार्यसमिति की बैठक में भाजपा जिला सह प्रभारी विवेक सक्सेना, जिला महामंत्री नवीन भट्ट, पूर्व विधायक नवीन दुम्का, मंडल अध्यक्ष दीपक बहुगुणा, जगदीश पंत, मुकेश बेलवाल, धन सिंह बिष्ट, ममता पलड़िया, गौरव जोशी, संदीप कुकसाल, कमल मुनि, अशोक पडालनी, संजय पांडे, विनोद मेहरा समेत समस्त मंडल पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे