भाजपा को मजबूती देना हर कार्यकर्ता की जिम्मेदारी

Spread the love

पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय में भाजपा जिला कार्यकारिणी की बैठक हुई, जिसमें जिले भर के पदाधिकारी व कार्यकर्ता जुटे। भाजपा जिलाध्यक्ष विरेंद्र वल्दिया ने सभी को पार्टी की नीतियां व उपलब्धियां बताईं। कहा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही उसे मजबूती देना हर कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है।
सोमवार को भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष विरेंद्र वल्दिया की अध्यक्षता व जिला प्रभारी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गणेश ठाकुराठी की मौजूद्गी में जिला कार्यकारिणी की बैठक हुई। इस दौरान प्रदेश व जिलास्तर पर पार्टी पदाधिकारियों के कार्यों को लेकर चर्चा हुई। वल्दिया ने कहा हर कार्यकर्ता के कार्यों से भाजपा विश्व की सबसे बढ़ी पार्टी के रूप में उभरकर आई है। कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश व प्रदेश ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। उनके नेतृत्व में पूरे विश्व में देश का गौरव बढ़ा है। इन्हीं नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना होगा, जिसकी जिम्मेदारी हर कार्यकर्ता की है। कहा जिस कार्यकर्ता को पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है उस पर गंभीरता से काम करते हुए पार्टी को मजबूती देनी होगी। कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला महामंत्री महिमन कन्याल ने किया।
कई लोगों ने ली पार्टी की सदस्यता
जिलाध्यक्ष विरेंद्र वल्दिया की मौजूद्गी में कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली। इस दौरान कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए पूर्व यूथ कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक तिवारी का भाजपा कार्यकर्ताओं व पार्टी पदाधिकारियों ने फूलमाला पहनाकर उनका स्वागत किया। तिवारी ने कहा वे भाजपा की नीतियों तक जन-जन तक पहुंचाकर उसे मजबूती देने का पूरी जिम्मेदारी से काम करेंगे। उन्होंने जिले के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व पार्टी आलाकमान का आभार जताया।
ये रहे शामिल- जिपं अध्यक्ष दीपिका बोरा, पूर्व विधायक चंद्रा पंत, नगर पालिकाध्यक्ष राजेंद्र रावत, अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक मनोज सामंत, पूर्व केएमवीएन अध्यक्ष केदार जोशी, भाजपा जिलाध्यक्ष डीडीहाट धन सिंह धामी, ब्लक प्रमुख कनालीछीना सुनीता कन्याल, ब्लक प्रमुख बेरीनाग बिनीता बाफिला, नगर पंचायत अध्यक्ष गंगोलीहाट जयश्री पाठक, गिरीश जोशी, राकेश देवलाल, राजेन्द्र जोशी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *