राइंका बगवाउ़ी में ग्रीन टॉक कार्यक्रम का हुआ आयोजन
जयन्त प्रतिनिधि।
थलीसैंण : विकासखंड थलीसैंण के पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज बगवाड़ी में ग्रीन टॉक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रीन टॉक कार्यक्रम, पर्यावरण संरक्षण के लाभ, डाला हमारा दगड़िया, पेड़ लगाओ जीवन बचाओ, एमिनेंट एक्सपर्ट कार्यक्रम के बारे में बताया गया।
मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रसिद्ध पर्यावरणविद सच्चिदानंद भारती ने कहा कि यह कार्यक्रम छात्रों के लिए आयोजित किया गया, ताकि वह पर्यावरण संरक्षण के महत्व को समझ सके और इसके प्रति अपनी जिम्मेदारी को निभा सकें। उन्होंने कहा कि पेड़ हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा है और हमें उनके महत्व को समझते हुए उन्हें बचाना चाहिए। कहा कि वृक्षारोपण केवल पर्यावरण के लिए नहीं बल्कि हमारे स्वास्थ्य और जीवन शैली के लिए जरूरी है। उन्होंने छात्रों से घरों और स्कूल में अधिक से अधिक पेड़ लगाने की अपील की। इस दौरान महाविद्यालय थलीसैंण के प्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉ. सुधीर सिंह रावत ने एमिनेंट एक्सपर्ट कार्यक्रम के तहत छात्रों को भविष्य की शिक्षा के महत्व और लक्ष्य प्राप्ति के लिए आवश्यक मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल किताबों तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि यह हमें जीवन की असल मुद्दों के प्रति जागरूक बनानी चाहिए। उहोंने कहा कि आज के समय में तकनीकी शिक्षा और डिजिटल कौशल के महत्व को समझना बेहद जरूरी है। उन्होंने छात्रों को सलाह दी कि वे शिक्षा के साथ-साथ अपनी करियर की दिशा को भी स्पष्ट करें और आने वाले समय में अपनी लक्ष्य को हासिल करने के लिए लगातार मेहनत करें। प्रधानाचार्य श्रीमती जसवंती देवी ने कार्यक्रम के सफल आयोजन लिए सभी का आभार व्यक्त किया।