बेरोजगारों पर डंडे बरसाना गलत, किया विरोध

Spread the love


जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : कोटद्वार के बेरोजगार युवाओं ने देहरादून में आंदोलन कर रहे युवाओं पर डंडे बरसाने के आदेश देने वाले जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कहा कि प्रदेश में युवाओं का शोषण किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए।
शनिवार को दुर्गापुर चौराहे में युवाओं की बैठक आयोजित की गई। पार्षद सौरभ नौडियाल ने कहा कि अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे युवाओं पर डंडे बरसाना गलत है। पुलिस कर्मियों को डंडे बरसाने के आदेश देने वाले जिलाधिकारी देहरादून व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। बैठक में युवाओं के ऊपर दर्ज किए गए मुकदमों को भी वापस लेने की मांग की है। इस मौके पर पूर्व छात्रसंघ सचिव अंकित काला, आशीष रौतेला, मोहित कंडवाल, अभिषेक नेगी, मोहित भटिया, मनीष आर्य आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *