आईटीबीपी जवानों और नवादय स्कूल के बच्चों ने पौधरोपण किया

Spread the love

चम्पावत। आईटीबीपी की 36वीं वाहिनी ने परिसर में पौधरोपण किया। इस दौरान उन्होंने हिमवीरों के साथ रोपे गए पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया। अभियान में नवोदय विद्यालय के बच्चे भी शामिल हुए। आईटीबीपी के कमांडेंट धर्मपाल सिंह रावत के दिशा निर्देशन पर आयोजित कार्यक्रम में हिमवीरों ने आवासीय परिसर के आसपास बांज, देवदार, फल्यांठ, उतीश के पौधे लगाए। इसके अलावा जीआईसी बाराकोट में स्काउट मास्टर एवं गाइड कैप्टन बेसिक कोर्स के सातवें दिन विद्यालय परिसर में पौध रोपण किया गया। यहां काली कुमाऊं रेंजर राजेश कुमार जोशी, स्टेट ट्रेनिंग कमिश्नर राम सिंह नेगी, भुवन चंद्र जोशी, प्रधानाचार्य रमेश राम लोहिया, ब्लक सचिव मंजू, नगेंद्र कुमार जोशी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *