72 छात्रों को वितरित की जैकेट

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : धरा फाउंडेशन समाजिक संस्था मुरादाबाद के सहयोग से कल्जीखाल ब्लॉक के संकुल पांचाली के अंतर्गत 12 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को जैकेट वितरित किये गये।
पांचाली संकुल स्तरीय विद्यालयों के कक्षा एक से आठ तक के 72 छात्र-छात्राओं को जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक) अंशुल बिष्ट, खंड शिक्षा अधिकारी कल्जीखाल ब्लॉक संजय कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता जगमोहन डांगी, संकुल समन्वयक पांचाली प्रेम प्रकाश कुकरेती, प्रधानाचार्य मनोज कुमार गुनियाल द्वारा जैकेट वितरित किए गए। इस अवसर पर अनिल कुमार भट्ट, सीआरपी आयुष बडोनी, श्रीमती मंजू शाह, सहित अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन बालम सिंह राणा ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *