जगदीश व अतुल आप प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल

Spread the love

अल्मोड़ा। रानीखेत विधानसभा से दो युवा नेताओं को आम आदमी पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी में स्थान मिला है। इनमें पार्टी के साथ 2012 से जुड़े जगदीश जोशी और कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता रह चुके अतुल जोशी शामिल हैं। दोनों नेताओं की आम जनता में बेहतर पकड़ के चलते यह दायित्व दिया गया है। संगठन मंत्री संजीव जोशी ने यह जानकारी दी। बताता कि उत्तराखंड सहप्रभारी राजीव चौधरी के स्तर से प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। दो नेताओं को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाए जाने से विधान सभा स्तर पर पार्टी को मजबूती मिलेगी। स्थानीय कार्यकर्ताओं ने इसके लिए प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया व सह प्रभारी राजीव चौधरी का आभार जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *