जयंती पर जगदीश चंद्र बसु को किया याद

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : भाबर क्षेत्र के पदमपुर मोटाढाक स्थित रोहित अग्रवाल सरस्वती विद्यामन्दिर इंटर कॉलेज में गुरुवार को भारतीय वैज्ञानिक जगदीश चंद्र बसु की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय स्तर पर निबंध, विज्ञान प्रश्न मंच और विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का आरंभ करते हुए प्राचार्य कुंज बिहारी भट्ट ने छात्र-छात्राओं को वैज्ञानिक जगदीश चंद्र बसु के व्यक्तित्व व कृतित्व पर जानकारी दी। तत्पश्चात आयोजित प्रतियोगिताओं के अंतर्गत निबन्ध प्रतियोगिता के बाल वर्ग में खुशबू पहले, मानवी दूसरे और प्रिया तीसरे स्थान पर रही। किशोर वर्ग में समृद्धि ने पहला, सौरभ ने दूसरा और रोहित ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। तरुण वर्ग दिव्यांशी, रिया जदली और जैसमीन क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। विज्ञान प्रश्नमंच के बाल वर्ग में रोविन, अनुज व विपिन ने संयुक्त रूप से पहला, तन्मय, अंकित व सुहाना ने दूसरा और सोनिया, ईशान व दिव्यांशु ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। तरुण वर्ग में दिव्या, प्रियांशु व आशुतोष ने पहला, जैसमिन, मानसी व दिव्यांशी ने दूसरा और रक्षा, गौरव व आदित्य ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंत में सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *