Uncategorized

झगड़ा कर रहे दो लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

अल्मोड़ा। थाना पुलिस ने झलोली गांव में झगड़ा कर रहे दो लोगों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। शराब पीकर अलग-अलग गांव में उत्पात मचा रहे तीन अन्य लोगों पर भी कार्रवाई की गई। जबकि नियमों का उल्लंघन कर रहे 39 लोगों से 12 हजार 400 का जुर्माना वसूला।
थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि झलोली गांव में विजय आर्य और लक्ष्मण राम को झगड़ा फसाद कर गांव की शांति व्यवस्था को भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उनके खिलाफ मामला पंजीकृत कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है। इसके अलावा भूलगांव, कमेटखानी और जैंचोली गांव से 3 लोगों पर शराब पीकर गांव में उत्पात मचाने पर आवश्यक कार्रवाई की गई। इसके अलावा पुलिस ने सघन वाहन चेकिंग अभियान के तहत 15 वाहन चालकों के चालान किए। जबकि बाजार क्षेत्र में बिना मास्क पहने घूम रहे 19 लोगों का चालान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!