हरिद्वार गंगा स्थान के साथ शुरू हुई जगदीशिला 23वीं रथ डोली यात्रा

Spread the love

 

 

नई टिहरी। श्री विश्वनाथ जगदीशिला डोली की 23वीं रथ यात्रा बुधवार को हरिद्वार से गंगा स्थान के साथ शुरु हुई। डोली यात्रा करीब एक माह तक पूरे प्रदेश में देवस्थानों का भ्रमण करेगी। डोली यात्रा संयोजक पूर्व काबीना मंत्री, मंत्री प्रसाद नैथानी ने बताया कि 11 मई बुधवार को कुंभ नगरी हरिद्वार स्थित हर की पैड़ी से यात्रा शुरु हुई,जो नौ जून गंगा दशहरा के मौके पर धनि स्वामी रामतीर्थ की तपस्थली विशौन पर्वत ग्यारह गांव पट्टी के हिंदाव गांव टिहरी में संपन्न होगी। यात्रा के दौरान समिति अध्यक्ष रुप सिंह बजियाला,सचिव भरत सिंह रावत, कुंवर सिंह नेगी, जीत सिंह र्केतुरा, धनीलाल शाह, लक्ष्मण लमगड़िया, ललित प्रसाद नैथानी,कर्ण सिंह रगड़वाल, हुकम सिंह र्केतुरा,वीरेंद्र सिंह पाल, ड केदार पलडिया आदि मौजूद रहेंगे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *