जगदीश का 24 घंटे बाद भी नहीं लगा सुराग

Spread the love

 

 

 

पिथौरागढ़। मदकोट निवासी जगदीश चंद्र उप्रेती(46) को 24 घंटे से अधिक समय बाद भी सुराग नहीं लगा है। शुक्रवार को कोतवाल एसएल विश्वकर्मा ने बताया की परिजनों की तहरीर के बाद पुलिस लापता व्यक्ति की खोजबीन में विभिन्न क्षेत्रों में सर्च अभियान चला रही है। गोरी नदी के किनारे जगदीश के टोपी और चश्मा मिला है। पुलिस लापता की खोजबीन में जुटी हुई है। जगदीश गुरुवार शाम छह बजे के करीब घर से निकला था। लेकिन देर शाम तक भी वापस घर नहीं लौटा। काफी खोजबीन के बावजूद कोई राहत न मिलने पर परिजनों ने पुलिस में गुमशुद्गी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *