जगजीतपुर पेयजल योजना के अक्तूबर से शुरू होने की उम्मीद

Spread the love

हरिद्वार। सब कुछ ठीक रहा तो इसी साल अक्तूबर माह से करीब एक लाख की आबादी को पानी की समस्या से राहत मिल जाएगी। जगजीतपुर पेयजल योजना के अंतर्गत सितंबर माह के आखिरी सप्ताह में कार्यों के पूरा होने की उम्मीद है। जगजीतपुर क्षेत्र में करीब 75़55 करोड़ रुपयों की लागत से पेयजल योजना के कार्य 76 फीसदी पूरा चुका है। योजना के अंतर्गत नई पाइप लाइन बिछाने, ओवर हेड टैंक और ट्यूबवैल के निर्माण हो रहे हैं। विश्व बैंक परियोजना इकाई पेयजल निगम जगजीतपुर क्षेत्र के लोगों को पीने का पानी घर में उपलब्ध कराने के लिए कार्य कर रहा है। योजना के अंतर्गत नई 91771 मीटर पानी की नई पाइप लाइन डाली जा रही है। साथ है 9567 मीटर मुख्य पाइप लाइन की क्षमता में वृद्घि की जा रही है। पेयजल योजना के कार्य पूर्ण होने पर तीन माह तक पानी सप्लाई का परीक्षण किया जाएगा। साथ ही तीन माह तक लाइन में पानी के प्रेशर, लाइन में लीकेज, पानी की घरों में सप्लाई आदि की जांच भी होगी। क्षेत्र के वार्ड न 54, 55, 56, 57 और 58 में पेयजल योजना के तहत कार्य किए जा रहे हैं। योजना पूरी होने के बाद बिना मोटर के तीन मंजिल तक पानी पहुंचाने का दावा भी अधिकारी कर रहे हैं। इधर, निगम के जई रविंद्र ने बताया कि पहले स्वजल योजना के तहत क्षेत्र में पानी सप्लाई होता था। स्वजल योजना में क्षेत्रवासियों को सुबह और शाम के समय चार से पांच घंटे पानी उपलब्ध कराया जाता है। साथ ही अधिकांश नई विकसित कलोनियों में लोगों ने अपने स्तर से बोरिंग कराए हुए हैं। अपने संसाधनों से लोग पानी की आपूर्ति करते थे। क्षेत्र में चल रही पेयजल योजना से हर घर में पानी उपलब्ध कराया जाएगा।
चार ओवर हेड टैंकरू क्षेत्र के मात्राचंल स्कूल, गुरुकुल कांगड़ी, जल निगम परिसर और अचीवर्स स्कूल के पास ओवर हेड टैंक का निर्माण चल रहा है। साथ ही मात्राचंल स्कूल, गड्ढे वाली कलोनी, सिद्घेश्वर महादेव मंदिर, गुरुकल कांगड़ी ओवर हेड टैंक के पास, गुरुकुल कांगड़ी गेंट नंबर छह, गुरुकुल कांगड़ी टावर के पास, जल निगम परिसर, स्लेज फार्म, रामलीला ग्राउंड, अचीवर्स स्कूल, आंबेडकर पार्क और अजितेश विहार में कुल 12 ट्यूबेल का निर्माण चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *