जगमोहन सिंह रावत का निधन

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : जीप टैक्सी यूनियन के पूर्व अध्यक्ष जगमोहन सिंह रावत का निधन हो गया। उनके निधन पर विभिन्न संगठनों ने शोक व्यक्त किया है।
गुरुवार को महंत इंद्रेश अस्पताल देहरादून में जगमोहन सिंह रावत 80 वर्ष ने अंतिम सांस ली। उनके पुत्र अमरदीप रावत ने बताया कि स्वास्थ्य ठीक नहीं होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। लेकिन, उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। जगमोहन सिंह रावत ने सदैव सामाजिक हितों को लेकर अपना योगदान दिया। शुक्रवार को जगमोहन सिंह रावत का अंतिम संस्कार चण्डीघाट हरिद्वार में किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *