जगमोहन त्रिपाठी ने सम्भाला तहसीलदार का चार्ज

Spread the love

रुद्रपुर। जगमोहन त्रिपाठी ने सितारगंज में प्रभारी तहसीलदार का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। जगमोहन त्रिपाठी किच्छा से स्थानान्तरित होकर आए हैं। जबकि सितारगंज में तैनात सुरेश बुदलाकोटी को किच्छा स्थानांतरित किया है। त्रिपाठी ने कहा कि प्रतिदिन समस्याओं की सुनवाई कर निस्तारण करना, विभिन्न प्रकार के प्रमाणपत्रों का निस्तारण, स्वामित्व योजना के लम्बित प्रकरणों का निस्तारण, अविवादित नामांतरण वादो का प्राविधानों के अंतर्गत समय पर निस्तारण, ग्रामों मे जाकर खतौनी पढ़कर शत प्रतिशत विरासतन करने की कार्यवाही, अवशेष वर्ग-4 एवं वर्ग-3 के मामलो का प्राविधानो के तहत निस्तारण, मानसून सत्र को दृष्टिगत रखते हुए नदी किनारे स्थित ग्रामों का निरीक्षण, राजकीय वसूली के लिए अभियान चलाना प्राथमिकता में होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *