प्रतिभावानों को दिया जागृति सम्मान

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : जागृति गढ़वाल जनजागरण संस्था द्वारा संचालित रेडियो स्टेशन रोडियो गढ़वाणी एफएम 90.8 एमएचजेड के दो वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान संस्थान की ओर से समाज के क्षेत्र में बेहतर योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित किया गया।
मालवीय उद्यान में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पद्मभूषण पद्मश्री डा. अनिल जोशी, पद्मश्री डा. माधुरी बड़थ्वाल, मैती आंदोलन के प्रणेता कल्याण सिंह रावत ने संयुक्त रूप से किया। इसके उपरांत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। अनुरागी ब्रदर्स की दिव्यांग नेत्रहीन अंजली अनुरागी की प्रस्तुतियों ने दर्शको को मंत्रमुग्ध कर दिया था। कार्यक्रम में पद्मभूषण पद्मश्री डा. अनिल जोशी ने रेडियो की महत्ता बताई और पर्यावरण प्रवर्तन पर चिंता जताई और सुझाव दिए। पद्मश्री डॉ. माधुरी बड़थ्वाल ने पारंपरिक संस्कृति को सजोने और संरक्षित करने की जरूर बताई। मैती आंदोलन के प्रणेता पद्मश्री कल्याण सिंह रावत ने पर्यावरण को बचाने हेतु पौधरोपण पश्चात उसे जरूर संरक्षित रखने की आवश्यकता को बताया और रेडियो “गढ़वाणी” द्वारा समुदाय के कौशल विकास हेतु प्रसारित कार्यकर्मों की सराहना की। रेडियों के संस्थापक मनीष भट्ट ने कहा कि रोडियों के दो वर्ष पूर्ण होने पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में जिलाधिकारी डा. आशीष चौहान, एसएसपी, जगदीश चंद्र ध्यानी, अमरेंद्र चौधरी, सुंदर सिंह चौहान, सत्य प्रकाश थपलियाल, चांद मौला बख्श, प्रणिता कंडवाल, रजनी अग्रवाल, सुनीता देवी व रंजना रावत को सम्मानित किया गया। मंच संचालन रेणु कोटनाला व पद्मेश बुडाकोटी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *