प्रधान संगठन के जगवाण अध्यक्ष और राकेश मोहन बनें महामंत्री

Spread the love

रुद्रप्रयाग : जनपद में प्रधान संगठन की कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया है। सर्वसम्मति से विजयपाल जगवाण बंटी को अध्यक्ष एवं राकेश मोहन को महामंत्री बनाया गया। इसके साथ ही कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। शनिवार को मुख्यालय स्थित एक होटल में निर्वतमान अध्यक्ष पूर्व प्रधान देवेंद्र भंडारी की अध्यक्षता में प्रधान संगठन की बैठक आयोजित हुई। पहले कार्यकारिणी को लेकर रुपरेखा तैयार की गई। प्रधान संगठन के लिए प्रारूप तैयार किया गया। 22 सदस्य टीम को लेकर चर्चा की गई। सर्वसम्मति से सुभाष रावत को संरक्षक बनाया गया। जबकि विजयपाल जगवाण को अध्यक्ष बनाया गया। उपाध्यक्ष पद पर बलवीर रौथाण, सुनील बुटोला, विनायका डिमरी बनाया गया। क्यार्की के प्रधान राकेश मोहन को महामंत्री बनाया गया। साथ ही नरेंद्र चौहान को भी सहयोग के लिए जिम्मेदारी दी गई। सचिव पद पर हरीश टम्टा, विजय पंत, ज्योति चौधरी को बनाया गया। कोषाध्यक्ष के लिए अमित सजवाण, प्रदेश सदस्य नरेंद्र चौहान, हनुमंत सिंह बिष्ट, विनायका डिमरी, सुभाष रावत को चुना गया। कार्यकारिणी सदस्यों में प्रवीन सेमवाल, मनीष, अनुसूया देवी, किरन देवी, राहुल राणा, जयकृत कुंवर, सरिता नेगी, अनीता देवी, विकास, कुसुम देवी, संजय पांडेय, सुमन देवी, शिव प्रति लाल, अनुज नौटियाल, प्रीति देवी को शामिल किया गया। बैठक में निर्वतमान जिलाध्यक्ष देवेंद्र भंडारी, विजयपाल सिंह जगवाण, मनोज प्रसाद, अजय पुंडीर, विनायका डिमरी सहित अनेक प्रधान मौजूद थे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *