जय मां भगवती कीर्तन मंडली ने फोड़ी मटकी

Spread the love

पौड़ी में धूमधाम के साथ मनाई गई श्री कृष्ण जमाष्टमी
जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : पौड़ी शहर के नए बस अड्डे स्थित भगवान कंडोलिया मंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी बड़े धूमधाम से मनाई गई। स्थानीय महिलाओं ने भजन कीर्तन करने के साथ श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व को मनाया। इस दौरान जय मां भगवती कीर्तन मंडली ने मटकी फोड़कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
वार्ड नंबर एक की सभासद यशोदा नेगी ने बताया कि हर वर्ष जन्माष्टमी के त्यौहार को बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है, इस वर्ष भी इसे बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। महिलाओं द्वारा सुबह से ही मंदिर में भजन कीर्तन किया गया। साथ ही मटकी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कीर्तन मंडलियों ने प्रतिभाग किया, इस दौरान मटकी को फोड़ने के लिए कीर्तन मंडलियों की जद्दोजहद देखने को मिली अपने पहले प्रयास में जय कंडोलिया कीर्तन मंडली ने मटकी को फोड़ने की काफी प्रयास किया। लेकिन, वह अपने प्रयास में सफल नहीं हो पाई। जिसके बाद जय मां भगवती कीर्तन मंडली ने अपने पहले ही प्रयास में मटकी को फोड़ने में सफलता पाई, जिसके बाद कंडोलिया मंदिर समिति ने जय मां भगवती कीर्तन मंडली की पूरी टीम को प्रोत्साहन राशि देकर बधाइयां दी। वही कंडोलिया मंदिर समिति के अध्यक्ष श्री बुद्धि सिंह नेगी व सचिव मनवर सिंह नेगी ने कहां कि अगले वर्ष इस जन्माष्टमी के कार्यक्रम को भव्य रूप में मनाया जाएगा। इस मौके पर जयवीर सिंह नेगी, ज्ञान सिंह नेगी, अनिल रावत, राजेंद्र सिंह नेगी, भूपेंद्र नेगी, राजेंद्र सिंह नेगी, रघुपति नेगी, कैलाश सिंह नेगी, पारकेश्वर नेगी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *