जय प्रकाश को मिलेगा राष्ट्रीय फेलोशिप सम्मान

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : राजकीय इंटर कॉलेज पिपलीधार डागर के शिक्षक जय प्रकाश कृथ्वाल को विद्यालयों में परांपरिक गढ़भोज को एमडीएम में लागू करवाने और पर्यावरण तथा सामाजिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने पर डा. अम्बेडकर राष्ट्रीय फेलोशिप सम्मान से नवाजा जाएगा। यह सम्मान उन्हें 11-12 दिसम्बर को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले 38वीं भारतीय दलित साहित्य अकादमी द्वारा प्रदान किया जाएगा। इस सम्मान के लिए कृथ्वाल का चयन होने पर शिक्षकों एवं अभिभावकों ने खुशी जताई है। (एजेन्सी)
श्रीनगर में मनाया हिल्ली दिवस
श्रीनगर गढ़वाल : 1971 के युद्ध में शामिल पूर्व सैनिकों ने हिल्ली सम्मान दिवस मनाया। इस दौरान उन्होंने दो मिनट का मौन रखते हुए शहीदों को श्रद्धाजंलि अर्पित की। इस मौके पर कैप्टन सते सह भंडारी ने कहा हिल्ली कस्बे पर विजय पाने की कमान पांचवीं गढ़वाल राइफल्स को सौंपी गई थी। उन्होंने युद्ध के गौरवशाली संस्मरणों को सुनाकर सभी को रोमांचित भी किया।
1971 के तत्कालीन पूर्वी पाकिस्तान के युद्ध में शामिल रह चुके कै. भंडारी ने कहा कि युद्ध जीतने के लिहाज से पाकिस्तान के सबसे बड़े संचार केंद्र हिल्ली पर कब्जा करना बहुत महत्वपूर्ण था। 72 घंटे की घमासान लड़ाई के दृष्टांत सुनाते हुए उन्होंने कहा कि पांच दिसम्बर 1971 को हिल्ली को पूरी तरह कब्जे में लेने के बाद पांचवीं गढ़वाल राइफल्स ने घोड़ाघाट, गायवंडा, मोगरा, चारकाई जैसे महत्पूर्ण शहरों को भी जीता था। हिल्ली युद्ध में गढ़वाल राइफल्स के दो अधिकारी, एक जेसीओ और 13 जवान वीरगति को प्राप्त हुए थे। गढ़वाल राइफल्स ने हिल्ली युद्ध में 75 पाक सैनिकों को मौत के घाट उतारा। मौके पर पूर्व सैनिक रघुनाथ सिंह, मातबर सिंह, भगवान सिंह, जगदम्बा प्रसाद, जगदीश पुरी, विजय सिंह मेवाड़, सत्यपाल कठैत, ग्रीठा गैरोला, शूरवीर सिंह आदि मौजूद रहे। (एजेन्सी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *