जयहरीखाल के आशीष की लघु फिल्म फेस्टिवल के लिए चयनित

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। पौड़ी गढ़वाल के जहरीखाल निवासी आशीष कुमार बिष्ट ने 5 मिनट की डेडली-सी लघु फिल्म बनाई है। यह फिल्म इंटरनेशनल साइंस फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया 2020 के लिए चयनित हुई है।
कोरोना संक्रमण को लेकर लगाए गए लॉकडाउन के दौरान आशीष बिष्ट ने डेडली-सी लघु फिल्म बनाई थी। आशीष ने बताया कि कुछ दिन पूर्व दिल्ली में आयोजित इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल 2020 के लिए उनकी फिल्म का चयन किया गया है। उनकी फिल्म को विज्ञान और प्रोद्यौगिकी विभाग भारत सरकार के यूटयूब चैनल पर भी प्रदर्शित किया गया है। आशीष ने एक सदस्यीय टीम के रूप में देशव्यापी लॉकडाउन अवधि के दौरान बहुत ही सीमित संसाधनों के साथ इस फिल्म पर काम किया है। उन्होंने इस फिल्म का निर्देशन, लेखन, छायांकन, संगीत और अभिनय को बखूबी निभाया है। आशीष ने इंटरमीडिएट कॉलेज जहरीखाल से अपनी इंटरमीडिएट की शिक्षा पूरी की है और वर्तमान में एक बहुराष्ट्रीय कंपनी में वरिष्ठ सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में काम करने के साथ-साथ एक थिएटर कलाकार के रूप में भी काम कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *