नेशनल चौंपियनशिप प्रतियोगिता में जयपुरिया सितारगंज का दबदबा

Spread the love

रुद्रपुर। भारतीय खेल संघ की ओर से आयोजित छठी नेशनल चौंपियनशिप में जयपुरिया स्कूल सितारगंज का दबदबा रहा। डीपीएस प्रयागराज यूपी में आयोजित दो दिवसीय प्रतियोगिताओं में सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल, सितारगंज के छात्रों ने कबड्डी और एथलेटिक्स में प्रतिभाग किया। कबड्डी सेमीफाइनल में जयपुरिया ने यूपी क्लब टीम को हराया। फाइनल में टीम यूपी इलेवन 25-20 से विजेता रही व टीम जयपुरिया ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। एथलेटिक्स में कार्तिकेय भारद्वाज ने 100 मी़ और वर्णित ने 200 मी़ में चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के चेयरमैन रमेश गोयल, मेनेजिंग डायरेक्टर महेश मित्तल, डायरेक्टर आकाश मित्तल, प्रधानचार्य पंकज शर्मा ने पूरे दल को शुभकामनाएं दी। कप्तान हर्षदीप सिंह और उप-कप्तान अरमान सिंह को उनके प्रदर्शन के लिये प्रोत्साहित किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *