देहरादून। उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संघ गढ़वाल मंडल की नई कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया है। समिति के द्विवार्षिक चुनावों के बाद संघ संविधान के अनुरुप आम कर्मचारियों की सहमति ने गत 18 सितम्बर को चुनाव सम्पन्न हुए थे। नई कार्यकारिणी में मंडलीय अध्यक्ष श्याम सिंह नेगी, उपाध्यक्ष कोमल सिंह बिष्ट, भगवान प्रसाद बहुगुणा, महामंत्री शिशुपाल सिंह रावत, कोषाध्यक्ष आशीष तिवारी, संयुक्त सचिव भारत सिंह रावत, मणीराम ब्यास, संगठन सचिव राजेन्द्र बिष्ट, शिव प्रसाद शर्मा, प्रचार सचिव धूम सिंह सोलंकी, जितेन्द्र सिंह, कार्यालय सचिव सम्पूर्ण सिंह गुसाईं, धनपाल सिंह पंवार, कार्यसमिति सदस्यों में सरिता नेगी, गायत्री काला, राजीव कुमार, मदन सिंह बिष्ट, रामेश्वर डोभाल, हरभजन सिंह, रघुवीर सिंह रावत, नरेन्द्र नौडियाल, राजेन्द्र नेगी, सुभाष मल्होत्रा, प्रदीप तोमर, डीपी भद्री, चतर सिंह, डालाराम, मिठ्ठूलाल, बृजमोहन जुयाल, चंद्रपाल, कांता देवी, मायादेवी, धन सिंह चौहान, अमित कुमार शामिल हैं।