जल जीवन मिशन के कार्य को लेकर जताई नाराजगी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली।
भारत सरकार द्वारा चालाये जा रहे हर घर नल हर घर जल जीवन मिशन के तहत गांव-गांव में पेयजल की लाइने बिछाई जा रही है, लेकिन उनके घटिया कार्य को लेकर शिकायतें आती रही है।
विकासखंड कल्जीखाल के गांव रौंतेला में किये गए जल जीवन मिशन के हर घर नल हर घर जल में ठेकेदार द्वार किये जा रहे घटिया कार्य को लेकर ग्रामीण महिपाल सिंह ने रोष व्यक्त किया। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि ठेकेदार द्वारा कई जगह पुराने पाइप ही बिछाये जा रहे है और जहां स्टैंड पोस्ट है वहां टोंटी नहीं दी जा रही है। उन्होंने कहा कि इस संदर्भ में जल्द ही जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर जांच की मांग की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *