भिकियासैंण में जल संवाद जल चौपाल आयोजित

Spread the love

अल्मोड़ा। नेहरू युवा केन्द्र अल्मोड़ा के राष्ट्रीय स्वयं सेवक चंदन सिंह, भाविका मठपाल द्वारा कैच द रैन कार्यक्रम के अंतर्गत ब्लक भिकियासैंण में जल संवाद जल चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी रानीखेत की जिला अध्यक्ष लीला बिष्ट, पारस संस्था से कुबेर सिंह गडाकोटी, भिकियासैण ब्लक के प्रधान संगठन के अध्यक्ष प्रेम सिंह रावत और सामाजिक कार्यकर्ता भिकियासैंण से शंकर दत्त फुलारा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन नेहरू युवा केंद्र के युवा क्लब के अध्यक्ष नीरज द्वारा किया गया। सभी अतिथियों का नेहरू युवा केन्द्र अल्मोड़ा के राष्ट्रीय स्वयं सेवक चंदन सिंह और भाविका मठपाल द्वारा सभी को बैच लगाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा विचार व्यक्त करते हुए बताया कि जल ही जीवन है, जल हैं तो कल है। अगर आज हम सभी लोग मिलकर जल को नहीं बचा पाए तो आने वाले भविष्य के लिए जल संकट उत्पन्न हो सकता है। सभी को अपने अपने स्तर से पेड़-पौधे लगाने चाहिए और साथ ही वर्षा जल का भी संग्रह करना चाहिए। उसे भी किसी ना किसी प्रकार से अपने प्रयोग में लाना चाहिए। जल संवाद में अतिथियों द्वारा जल संग्रहण और जल बचाने सहित विभिन्न बिंदुओं पर विचार व्यक्त किए गए। कार्यक्रम में शामिल सभी अतिथियों का धन्यवाद करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *