जल संस्थान संविदा कर्मियों ने धरना दिया

Spread the love

नैनीताल। उत्तराखंड जल संस्थान संविदा श्रमिक संघ ने वेतन सहित अन्य मांगों को लेकर धरना दिया। नैनीताल स्थित कार्यालय में कर्मचारियों ने शुक्रवार को शाखा अध्यक्ष अमर सिंह ने कहा कि संविदा कर्मचारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। कर्मचारियों को न तो समय से वेतन मिल रहा है और न ही महंगाई भत्ता दिया जा रहा है। जल संस्थान में बड़ी जिम्मेदारियां संविदा कर्मचारियों के भरोसे ही चल रही हैं। ऐसे में उन्हें वेतन समय पर न मिलने के कारण कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कर्मचारियों ने चेताया कि यदि शीघ्र समस्याओं का समाधान ना किया गया तो आंदोलन आगे बढ़ाया जाएगा। सभा का संचालन मंडल उपाध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट ने किया। धरने में प्रांतीय अध्यक्ष संजय जोशी, दया ष्ण कांडपाल, मनोज कुमार, विपिन चंद्र, संजय सिंह बिष्ट , हेमंत कुमार , महेंद्र सिंह रावत समेत अन्य लोग मौजूद रहें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *