जल संस्थान कर्मचारी संघ का प्रस्तावित आंदोलन स्थगित

Spread the love

देहरादून। उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संघ का 10 अप्रैल से प्रस्तावित आंदोलन स्थगित हो गया है। कर्मचारी संघ को महाप्रबंधक डीके सिंह की ओर से दिए गए आश्वासन पर आंदोलन स्थगित किया गया। महामंत्री नंदलाल जोशी ने बताया कि मांगों का निस्तारण न होने से कर्मचारी नाराज हैं। इसके विरोध में 10 अप्रैल से आंदोलन प्रस्तावित रहा। आंदोलन स्थगित किए जाने का मैनेजमेंट स्तर से अनुरोध किया गया। पूर्व में हुई बैठक का लिखित कार्यवृत जारी किया गया। कार्यवृत में मांगों के निस्तारण को ठोस कार्रवाई का लिखित आश्वासन दिया गया। मैनेजमेंट के इस सकारात्मक रुख पर आंदोलन को स्थगित करने का फैसला लिया गया है। पेयजल के राजकीयकरण, पेयजल योजनाओं का संचालन दूसरे विभागों को न दिए जाने की मांग पर ठोस कार्यवाही का आश्वासन दिया गया है। इसे देखते हुए आंदोलन स्थगित कर दिया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *