सार्वजनिक प्याऊ को जल संस्थान ने किया बंद, विरोध

Spread the love

हरिद्वार। देवपुरा चौक स्थित पंत पार्क के बाहर स्थापित सार्वजनिक पेयजल प्याऊ को उत्तराखंड जल संस्थान ने बंद करा दिया। इसको लेकर मौके पर पहुंची महिला अधिकारी को स्थानीय व्यापारियों के विरोध का सामना करना पड़ा। व्यापारियों के विरोध के बावजूद जल संस्थान के अधिकारी ने प्याऊ को बंद कर दिया। बुधवार को प्याऊ बंद कराने देवपुरा चौक पहुंची जल संस्थान की जेई अंजली का कहना है कि जल संस्थान ने सार्वजनिक प्याऊ लोगों की सुविधा के लिए लगाया है। आसपास के कुछ व्यापारी, ठेले वाले पीने के पानी का दुरुपयोग करते हैं। सब्जी और बर्तन धोने का कार्य करते हैं। पूर्व में चेतावनी देने के बावजूद पानी का दुरुपयोग बंद नहीं हुआ है। इस कारण प्याऊ को बंद किया गया है। वहीं आसपास के व्यापारियों आशीष और जमुना अग्रवाल आदि का कहना है कि यहां सुबह के समय लोग अपने वाहन प्याऊ पर धोते हैं। इस कारण गंद्गी होती है। प्याऊ के आसपास का व्यापारी पानी का दुरुपयोग नहीं करता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *